CG MAHAMAYA MANDIR FIRE : Fire breaks out at Maa Mahamaya Temple on New Year’s Day, major mishap averted
अंबिकापुर। नए साल के मौके पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मंदिर में मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी में आग पकड़ने से कुछ ही पलों में लपटें फैल गईं, जिससे दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
नए वर्ष के कारण सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सतर्कता दिखाते हुए हालात को काबू में लिया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के बाद प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन के दौरान सावधानी बरतें और ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग न करें।

