CG FIRING : दिनदहाड़े फायरिंग, लोग दहशत में भागे …

Date:

CG FIRING : Firing in broad daylight, people ran away in panic…

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर में शुक्रवार को देव होटल के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के सामने अचानक दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

हालांकि होटल संचालक के परिवार ने इस फायरिंग की घटना से इनकार किया है, वहीं आसपास के लोगों ने गोली चलने की पुष्टि की है। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेराबंदी की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल फायरिंग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह जांच की जा रही है कि यह आपसी रंजिश, आपराधिक वारदात या किसी अन्य वजह से हुई है।

घटना के बाद अम्बिकापुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई और देव होटल व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related