NZ के ‘मुंबइया’ बॉलर का कमाल, एक पारी में ही टीम इंडिया के 10 विकेट लिए, ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुंबई टेस्ट मैच में इतिहास रचा गया है. न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट झटक लिए हैं, इसी के साथ उन्होंने भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की है. मुंबई टेस्ट की पहली पारी में एजाज पटेल ने टीम इंडिया के सभी दस बल्लेबाजों के विकेट झटके.

एक ही पारी में सभी दस विकेट लेने वाले एजाज पटेल दुनिया के तीसरे बॉलर बने हैं, उनसे पहले ये कारनामा इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने किया था.

मुंबई टेस्ट की पहली पारी में में एजाज पटेल

कुल ओवर: 47.5
मेडन ओवर: 12
रन दिए: 119
विकेट: 10

🔹 Jim Laker
🔹 Anil Kumble
🔹 Ajaz Patel

Remember the names! #WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/EdvFj8yST5 pic.twitter.com/xDVImIifM6

— ICC (@ICC) December 4, 2021
अनिल कुंबले और जिम लेकर ने किया है कारनामा…

इंग्लैंड के जिम लेकर ने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में दस विकेट लिए थे. जिम लेकर ने तब 51.2 ओवर में 23 मेडन ओवर फेंके थे और 53 रन देकर 10 विकेट झटके थे.

भारत के अनिल कुंबले ने दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ पारी में दस विकेट झटके थे. तब अनिल कुंबले ने सिर्फ 26.3 ओवर में 74 रन देकर दस विकेट झटके थे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे.

एक पारी में दस विकेट लेने वाले बॉलर
जिम लेकर: 10 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1956
अनिल कुंबले: 10 विकेट बनाम पाकिस्तान, 1999
एजाज पटेल: 10 विकेट बनाम भारत, 2021

Incredible achievement as Ajaz Patel picks up all 10 wickets in the 1st innings of the 2nd Test.

He becomes the third bowler in the history of Test cricket to achieve this feat.#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/5iOsMVEuWq

— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
एजाज पटेल के लिए मुंबई में खेला गया ये टेस्ट काफी यादगार रहा. मूलरूप से एजाज पटेल भी मुंबई से ही हैं और उनका जन्म यहीं हुआ था. इसी टेस्ट में वह ऐसे पहले कीवी स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हो. खैर, अब तो उन्होंने पारी के ही दस विकेट ले लिए हैं.

एजाज पटेल जब ये इतिहास रचकर वापस पवेलियन लौट रहे थे, तब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी उनके लिए तालियां बजाईं और रविचंद्रन अश्विन ने भी उनका अभिवादन किया.Live TV

ये भी पढ़ें

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related