मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, शाही ईदगाह में होगा सर्वे

Date:

इलाहाबाद। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सोमवार को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने शाही ईदगाह के वीडियोग्राफी सर्वे का आदेश दिया। साथ ही निचली अदालत से कहा कि सर्वे से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई चार महीने में पूरी कर ली जाए। हाई कोर्ट ने कहा है कि सर्वे टीम में वादी, प्रतिवादी के साथ ही अधिकारियों को शामिल किया जाए। कलेक्टर को इसकी रिपोर्ट तैयार करने और कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। बता दें, वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में इसी तरह से वीडियोग्राफी सर्वे किया गया था। इस केस में भी सुनवाई चल रही है। बहरहाल, मथुरा में व विवादित स्थल की वीडियोग्राफी करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का हिंदू पक्ष में समर्थन किया और खुशी जाहिर की है, वहीं मुस्लिम पक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : भाजपा ने मोर्चों की नई टीम की घोषित

CG BREAKING : BJP announces new team of fronts कुरूद/धमतरी।...

Naxal मुठभेड़: सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच जबरदस्त टकराव, 5 नक्सली ढेर

बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही...