रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का शनिवार को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक। 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी कल आएंगे
Date:

