भारत में नाम कमा रही आलिया भट्ट भारत की नागरिक ही नहीं है.. अक्षय कुमार का भी यही हाल है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

देश के बॉलीवुड से जबरदस्त नाम और भरपूर पैसा कमाने वाली आलिया भट्ट इस देश की अर्थात भारत की नागरिक ही नहीं है। इससे भी बड़ी बात यह है कि वह अगर चाहती तो भारत की नागरिकता ले सकती हैं लेकिन ऐसा करना आलिया भट्ट और उसके पिता महेश भट्ट को शायद गवारा ना हुआ। भारत की नागरिक नहीं होने के कारण आलिया भारत में वोट भी नहीं डाल पाती है। यह बात उन्होंने खुद इंटरव्यू में कही है। हालांकि उसने यह भी कहा था कि अगली बार में इलेक्शन में वोट डालने की कोशिश करूंगी। जब मुझे भारत की ड्यूल नागरिकता मिल जाएगी। जबकि यह ज्ञात है कि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। आलिया भट्ट के पापा और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने एक बार इस बाबत बताया भी था। महेश भट्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटिश ओरिजिन की है। उनका जन्म बर्मिंघम में हुआ था। इसलिए आलिया भट्ट को आटोमेटिक ली ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। अगर वह चाहती तो ब्रिटिश नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता ले सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा न किया और न सोचा। आलिया भट्ट ही क्यों देश में देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम के मामले में सीना ठोकने वाले एक और अभिनेता अक्षय कुमार की भारत के नागरिक नहीं है। अक्षय कुमार कनाडा की नागरिकता होल्ड करते हैं। इनके अतिरिक्त जैकलिन फर्नांडीस भी भारत की नागरिक नहीं है। जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंका की नागरिक है। आश्चर्य की बात यह है कि इन अभिनेताओं से कोई यह पूछता भी नहीं है कि वह जिस देश की खा रहे हैं उस देश के नागरिक बनने में उन्हें क्या तकलीफ है। मतलब सीधा है कमाएंगे भारत में वही ब्रिटेन और कनाडा की नागरिकता एंजॉय करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related