रत्नाकर कुमार की फिल्म अक्षरा में काम करेंगी अक्षरा सिंह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह , रत्नाकर कुमार निर्मित फिल्म अक्षरा में काम करती नजर आयेंगी। वर्ल्ड वाइड के मालिक और निर्माता रत्नकार कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव, अक्षरा सिंह को लेकर फिल्म अक्षरा बना रहे हैं।निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से आती हैं, जिनका नाम लेकर भी फिल्म बनायी जा सकती है। फिल्म की कहानी अक्षरा सिंह से मिलती-जुलती है। इसलिए फिल्म का नाम अक्षरा है और फिल्म में वही लीड कैरेक्टर को प्ले भी कर रही हैं। अक्षरा सिंह के साथ हमने बहुत काम किया है लेकिन यह फिल्म अलग है और मुझे लगता है कि अक्षरा ये डिजर्व करते हैं। यह बड़े बजट की फिल्म है। हमलोग इसका निर्माण भव्यता के साथ कर रहे हैं।

वहीं, अक्षरा सिंह ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एक सम्मान की बात है कि मेरे नाम से कोई फिल्म बन रही है और उस फिल्म का हिस्सा मैं भी हूँ। इसके लिए रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव को शुक्रिया कहूँगी। उन्होंने कहा कि जहां तक फिल्म की बात है तो इस फिल्म की कहानी से खुद को रिलेट कर पा रही हूँ। मुझे लगता है यह मेरी लाइफ की सबसे बड़ी और बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। इसलिए मैं इसको लेकर एक्साईटेड हूँ। देव पाण्डेय के निर्देशन में हमलोग एक यादगार फिल्म करने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है जब यह सिनेमाघरों में आएगी, तो दर्शक खूब प्यार देंगे।

गौरतलब है कि वर्ल्ड वाइड चैनल एवं सबरंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म अक्षरा के डीओपी जग्गी पाजी और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह, अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, विनीत विशाल, जे. नीलम, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, सीपी भाठ, अखिलेश शुक्ला, संजीव मिश्रा, अनूप अरोरा, विद्या सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related