CG BREAKING : शहीद ASP की पत्नी को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति, CM ने बुलाई आपात कैबिनेट बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Wife of martyred ASP may get compassionate appointment, CM calls emergency cabinet meeting

रायपुर, 11 जून 2025। CG BREAKING छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। कोंटा नक्सली हमले में शहीद ASP आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी –

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 जून से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा शहीद आकाश गिरिपुंजे के परिजनों से भेंट और अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंपे जाने की संभावना है। शाह बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों से भी मुलाकात करेंगे और नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री का ट्वीट –

CG BREAKING मुख्यमंत्री साय ने शहीद आकाश गिरिपुंजे को नमन करते हुए ट्वीट किया – “आकाश राव गिरिपुंजे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद से उन्मूलन और बस्तर को शांति और विकास की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के अभियान को निर्णायक मोड़ पर लाया जाएगा।” साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी में शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें कंधा भी दिया।

परिवार को राज्य सरकार का सम्मान –

22 मई को कोंटा क्षेत्र में हुए भीषण नक्सली हमले में ASP आकाश गिरिपुंजे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत के बाद प्रदेशभर में शोक और गर्व का माहौल बना। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को पूर्ण सम्मान देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने का भरोसा दिया।

मानसून सत्र की तारीख भी हो सकती है तय –

CG BREAKING इस आपात कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हो सकती है। संभावना है कि सत्र जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा।

सरकार का संदेश –

CG BREAKING शहीद परिवार को सम्मान देने की दिशा में यह फैसला जहां सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है, वहीं अमित शाह के दौरे के बहाने नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार की नीति और संकल्प भी साफ नजर आते हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...