AKANSHA TOPPO VIDEO : गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा टोप्पो का नया वीडियो, जताया जान का खतरा

Date:

Akansha Toppo Video: After her arrest, Akansha Toppo’s new video expressed threat to her life.

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई थी, लेकिन रिहा होने के अगले ही दिन आकांक्षा ने एक नया वीडियो जारी कर सनसनीखेज बयान दिया है। इस वीडियो में आकांक्षा टोप्पो ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

आकांक्षा ने कहा कि उसे अंदर से लगातार ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी भी तरह से उसकी मौत हो सकती है। उसने साफ शब्दों में कहा कि डर जरूर लग रहा है, लेकिन वह उस वीडियो को सोशल मीडिया से नहीं हटाएगी, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह वीडियो बनाना बंद नहीं करेगी।

वीडियो में आकांक्षा ने अपनी गिरफ्तारी से जुड़े पूरे घटनाक्रम को भी विस्तार से बताया है। उसने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह उसे गलत लग रहा है और इसी वजह से वह अपनी बात सामने रखती रहेगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की लिखित शिकायत के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान आकांक्षा ने पुलिस अधिकारियों के सामने माफी भी मांगी थी। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अब रिहाई के बाद आकांक्षा द्वारा अपनी जान को लेकर जताई गई आशंका और वीडियो न हटाने की जिद ने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related