नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI191, जो मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भर रही थी, को तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह वापस मुंबई लौटना पड़ा।
विमान बोइंग 777 ने रात करीब 1:50 बजे उड़ान भरी थी। तीन घंटे से अधिक समय हवा में रहने के बाद, पायलटों ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए फ्लाइट को वापस मुंबई लैंड कराया।
एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और उनके लिए आगे की यात्रा की व्यवस्था की जा रही है। विमान की तकनीकी खराबी की जांच और आवश्यक मरम्मत की जा रही है।