AIR INDIA DELIBERATE CRASH : जानबूझकर एअर इंडिया क्रैश?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : Deliberate Air India crash?

अहमदाबाद, 12 फरवरी। एअर इंडिया के अहमदाबाद-नई दिल्ली फ्लाइट क्रैश की जांच में इन्वेस्टिगेटर्स ने पाया है कि यह हादसा टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई का नतीजा था। इटली के अखबार Corriere della Sera ने दो सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

12 जून, 2025 को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर इंजन फ्यूल कट-ऑफ के बाद क्रैश हुआ था, जिसमें 260 लोग मारे गए और सिर्फ एक व्यक्ति बचा। शुरुआती रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच फ्यूल कंट्रोल बंद होने पर बातचीत का जिक्र था। नई जांच के मुताबिक पायलटों में से किसी एक ने जानबूझकर फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे।

AAIB की जांच में यह भी सामने आया कि कैप्टन सुमीत सभरवाल डिप्रेशन से पीड़ित थे, लेकिन जिम्मेदारी अभी साफ़ नहीं है। जांच में पायलटों की लगातार साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन और मेंटल हेल्थ मॉनिटरिंग पर सुझाव देने की उम्मीद है।

ब्लैक बॉक्स और तकनीकी आंकड़ों से पता चला कि क्रैश के वक्त प्लेन के दोनों इंजन बंद हो गए थे। जांच अभी जारी है और DGCA की फाइनल रिपोर्ट आने में समय लगेगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related