Ahmedabad Air India Flight Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री आज दोपहर 1:30 बजे पहली सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बता दें की डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। 12 जून की दोपहर को हुआ अहमदाबाद प्लेन क्रैश लगातार सुर्खियों में है। पिछले 3 दशकों में यह सबसे भयानक विमान हादसा था, जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस वीभत्स दुर्घटना के बाद कई मृतकों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।
इस हादसे में विमान के 241 पैसेंजर्स की जान चली गई। इसके अलावा बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस में खाना खाने गए कई एमबीबीएस स्टूडेंट्स की मौत हो गई। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

