रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 578/21 के आरोपी कालीचरण @ अभिजीत धनंजय सराग को मध्यप्रदेश के खजुराहो के पास से हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लेने के बाद आरोपी के वकील को इसकी सूचना दी गई है
हिरासत में लेने के २४ घंटे के भीतर रायपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा
इस प्रकार रायपुर पुलिस द्वारा पूरी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए काली चरण को हिरासत में लिया गया है

