लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा में विजय अग्रवाल की पुनः वापसी, समर्थकों में खुशी की लहार, पांच और नेताओं को मिली जगह, पढ़िए पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़ : विजय अग्रवाल की घरवापसी हो ही गई। विजय अग्रवाल की घर वापसी से उनके समर्थको में जबर्दस्त उत्साह भर गया है। प्रदेश स्तर पर भाजपा की बैठक में आला नेताओं की उपस्थिति में निर्णय हुआ और विजय अग्रवाल की घरवापसी पर मुहर लग गई। सारंगढ़ के जिला बनने के बाद आने वाले समय मे नए परिसीमन के बाद यहां पुराने नेताओं को अपनी जमीन तलाशने में आसानी होगी और यही वजह है कि कामदा जोल्हे जैसे नेता बसपा में अपना वजूद खोते जा रहे थे जिला बनने के बाद इन्हें संजीवनी बूटी मिल गई है। आने वाले समय मे अपने राजनीतिक बिसात को अभी से मजबूत बनाने के लिए भाजपा में शामिल होना मुनासिब समझा। आज इनकी भाजपा में शामिल होने से नई सुबह की उजली किरण जैसी है।

इसके अलावा सारंगढ़ के जिला बनने के बाद यहां की राजनैतिक समीकरण भी बदलेंगे। इसे देखते हुए कई बसपा नेता भी बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने कतार में लग गए थे। इनमें सबसे प्रमुख पूर्व बसपा विधायक कामदा जोल्हे भी है इनके अलावा अन्य भी अब भाजपा के हो लिए हैं।

रायगढ़ के भाजपा से पूर्व विधायक बाद में निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद भाजपा से निष्कासित और एक लंबी जद्दोजहद के बाद पुनः विजय की वापसी से उनके समर्थकों में जहां खुशी व्यापत हो गई वहीं उनसे अदावत रखने वालों को सांप जरूर सूंघ गया होगा। भाजपा के ऐसे कई नेता जो रायगढ़ से विधायकी का सपना संजोए रखे थे अब उनके पैर तले जमीन खिसकना तय है। विजय के भाजपा में वापसी से कई भाजपा नेता जो अपनी टिकट पक्की मानकर चल रहे थे उनके लिए अब टिकट की राह आसान नहीं होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related