सहायक शिक्षकों का समायोजन शुरू, ओपन काउंसलिंग में पहले दिन पहुंचे 297 अभ्यर्थी

Date:

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों के लिए शासन के निर्देश पर सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए के लिए ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह काउंसलिंग शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित की जा रही है।

 

काउंसलिंग के पहले दिन यानी 17 जून को कुल 301 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 297 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 4 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आमंत्रितों अभ्यर्थियों में 59 दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी थे और शेष महिला अभ्यर्थी।

 

 

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, 18 जून को काउंसलिंग के दूसरे दिन 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर देख सकते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया 26.06.2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से प्रारंभ की जाएगी। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी आगामी दिवसों में काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related