ACCIDENT NEWS : साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रेलर ने कुचला, हुई माैत, ड्राईवर फरार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। स्कूल में ड्यूटीकर साइकिल में घर लौट रहे चपरासी की ट्रेलर की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे छाेड़कर चालक भाग निकला। हरदीबाजार में निवासरत टीकाराम पटेल (52) घर से 5 किमी दूर बहम्नीकाेना के मिडिल स्कूल में चपरासी था।कल शाम 4 बजे वह स्कूल बंद करके घर लाैट रहा था। करीब 5 बजे वह हरदीबाजार माइनिंग बैरियर के करीब पहुंचा था।

उस दाैरान दीपका से काेयला लेकर बलाैदा की ओर जा रहे ट्रेलर सीजी-12-एपी-2903 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे टीकाराम साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। ट्रेलर निचे आ गया जिससे माैके पर ही माैत हाे गई। दुर्घटनाकारित ट्रेलर का चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे वाहन छाेड़कर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस माैके पर पहुंची। मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए एनसीएच में सुरक्षित रखवाया गया। मामले में दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिहाल आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...