Accident News : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में शिक्षक दंपति की दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिक्षक पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे दोनों चार पहिया में सवार होकर ब्यौहारी की ओर जा रहे थे। अचानक रास्ते में इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शव का क्या हाल हुआ होगा। हादसा जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास हुआ है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

दरअसल छत्तीसगढ़ से ब्यौहारी की ओर आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 14 एम एल 0514 ते ज रफ़्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 40 वर्षीय शिक्षक सुधीर सिक्का और उनकी 35 वर्षीय पत्नी फूल जय सिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक आर्यन गंभीर रूप से घायलहै। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

छुट्टी ख़त्म कर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार सुधीर सिक्का छत्तीसगढ़ के जशपुर के रहने वाले थे। वह स्कूल की छुट्टियों में घर गए हुए थे। और छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस अपने घर पत्नी के साथ लौट रहे थे। तभी अमडीह महादेवा गांव के पास यह भीषण हादसा हो गया। दोनों मृतकों के शव वाहन में चिपक गए थे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे पति-पत्नी के शव को कटर मशीन से काट कर रेस्क्यू कर निकाला गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related