Accident: सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौत  

Date:

CG News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 में सड़क दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस वाहन गश्त पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस हादसे के बाद जिले में शोक की लहर है। कर्तव्य निभाते हुए जीवन का बलिदान देने के कारण पुलिस महकमे और आम लोगों में गहरा दुख है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

मृतकों की पहचान सशस्त्र पुलिस रिजर्व के कर्मी काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, सशस्त्र पुलिस रिजर्व हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है। घायल तीन अन्य दो एपीआर कर्मी और एक सार्जेंट को झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...