Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 29 दिसंबर 2021 : आज के मुहूर्त और शुभ योग जानें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राष्ट्रीय मिति पौष 08, शक संवत 1943, पौष कृष्ण, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 15, जमादि उल्लावल 24, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 दिसंबर सन् 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः।राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 04 बजकर 12 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 17 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 13 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 दिसंबर 2021 : सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 दिसंबर 2021 : शाम 05 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 दिसंबर 2021 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 दिसंबर 2021 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 07 बजकर 13 मिनट से दोपहर 04 बजकर 12 मिनट तक।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related