Trending Nowअन्य समाचार

Aaj ka Panchang, 18 December 2022: आज अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग में करें कोई भी काम, मिलेगी सफलता

Aaj ka Panchang, 18 December 2022: आज रविवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि अगले दिन (19 दिसंबर) को सुबह 3.32 बजे तक रहेगी। पूरे दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.37 बजे होगा। चन्द्रोदय 02.35 बजे तथा चन्द्रास्त दोपहर 1.42 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 3.54 बजे से 4.37 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.54 बजे से 4.37 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.14 बजे से 10.57 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय आज दोपहर 11.39 बजे से 12.22 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.04 बजे से 1.47 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.01 बजे से 1.20 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 4.19 बजे से सायं 5.37 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पश्चिम दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.47 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.42 बजे से 3.00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायंकाल 5.37 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.44 बजे तक रहेगा। आज सुबह 7.10 बजे से 10.18 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि एवं 7.10 बजे से 10.18 बजे तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

 

IMG-20250108-WA0013
IMG-20250313-WA0031
IMG-20250108-WA0014
IMG-20250313-WA0030
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: