Aaj Ka Panchang, 06 january 2023 : आज शुक्रवार व पूर्णिमा का पावन व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Date:

Aaj Ka Panchang 06 january 2023 in Hindi Today : आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज शुक्रवार व पूर्णिमा का महान व पावन व्रत है।आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।आद्रा नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक 06 जनवरी 2023
दिवस शुक्रवार
माह पौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 07:18 am
सूर्यास्त 05:38 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मिथुन
करण विष्टि
योग ब्रम्ह
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
शुभमुहूर्त समय अशुभ मुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:56 am से 12:48 pm तक राहुकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19pm से 06:56pm तक

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...