A little guest is about to arrive at the Bollywood actor’s house; the photoshoot pictures created a stir.
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

फोटोशूट में रणदीप और लिन के बीच की केमिस्ट्री और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही ।

बता दे की रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

