SECL के स्टोर में रूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम…

Date:

कोरिया: चिरमिरी के एकमात्र नगर पालिका निगम क्षेत्र के गेल्हापानी के एसईसीएल के स्टोर रूम में आज भयानक आग लगने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया |आग को बहुत मुश्किल से काबू में किया गया ,मौके पर फायर ब्रिगेड और नगर निगम चिरमिरी की फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टोर रूम में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया |

 

 

आपको बता दें कि कोरिया जिले के एकमात्र नगर पालिकानिगम क्षेत्र के गेल्हा पानी के एसईसीएल के स्टोर रूम में आज अचानक भीषण आग लग गई आग लगने के कारण स्टोर रूम में रखे गाड़ियों के टायर में आग लगने से भीषण आग का रूप धारण कर लिया व आस पास की बस्ती में आग के फैलने की संभावना हो सकती थी,

 

 

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड टीम और नगर निगम फायर कंट्रोल रूम को सूचित करने के साथ फायर कंट्रोल रूम टीम मौके पर पहुंची इसके पश्चात टीम के द्वारा स्टोर रूम में लगी आग पर काबू पाया गया आग बुझने तक स्टोर रूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया|
आग लगने का कारण साट॔सकि॔ट बताया जा रहा है

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related