Trending Nowशहर एवं राज्य

बालोद जिले के ग्राम सकरौद में प्रेमी जोड़े पर प्राणघातक हमला, एक की मौत

बालोद। बालोद जिले के ग्राम सकरौद में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रेमी जोड़े पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जिससे प्रेमी मुरली सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही प्रेमिका तारनी गेंडरे गंभीर से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौद में एक प्रेमी जोड़े को किसी अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से मारा गया। जिससे मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई।वही प्रेमिका को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही बताया जा रहा है कि घायल तारनी के पति के ऊपर पुलिस को शक है। जांच के बाद ही पता चला पायेगा की किसने दोनों को मारा है।

advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: