पद्मश्री डॉक्टर ए.टी. दाबके सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के सलाहकार बने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम छत्तीसगढ़ के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आम सभा में पद्मश्री डॉक्टर एटी दबके ने मुख्य अतिथि की आसंदी से, अध्यक्ष श्री केपी सक्सेना के अनुरोध पर, सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के सीनियर सलाहकार बनने हेतु सहमति दी। उक्त अवसर पर डॉक्टर दाबके ने वृंदावन हाल में उपस्थित नगर के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी नई जानकारियों से अवगत कराया साथ ही इस बात के लिए आगाह किया की वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें । उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शहर में एक आनंद आश्रम की महती आवश्यकता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि ऐसा वक्त आ गया है कि हमें अपने बच्चों पर आश्रित रहने या उनपर बोझ बनने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपनी जिंदगी जीने देना चाहिए और हमें अपनी व्यवस्था स्वयं करना चाहिए।
इस बात पर फोरम के संरक्षक एवं नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति श्री चतुर्भुज अग्रवाल ने अपनी सहमति जताई साथ ही अपनी ओर से 11 लाख की सहयोग राशि देने की त्वरित घोषणा की और इस आश्रम हेतु जमीन की तलाश में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे उत्साहित होकर सभागार में बैठे वरिष्ठ सदस्य वाधवा जी ने 5लाख तथा 11वरिष्ठ नागरिकों ने 1-1 लाख देने की घोषणा की। डाक्टर दाबके ने इस विषय पर गंभीरता से प्रयास करने के लिए नगर के समाजसेवियों को आगे आने का आव्हन किया।
उक्त अवसर पर फोरम के द्वारा प्रकाशित सदस्यों की परिचय निर्देशिका का लोकार्पण किया गया। सभागार में उपस्थित महिला प्रतिनिधि उपाध्यक्ष, श्रीमती शकुंतला तिवारी ने इस कार्य के लिए अपनी सक्रिय भूमिका एवं महिलाओं को जोड़ने का आश्वासन दिया। सचिव श्री प्रकाश सुरावधनीवार ने सूचना दी कि संस्था के सदस्यों ने कोरोना पीड़ित लोगों के लिए सदस्यों के द्वारा एकत्र की गई सवा लाख की राशि मुख्यमंत्री कोष में भेंट की। कोषाध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा ने ऑडिट रिपोर्ट एवं फोरम का बजट प्रस्तुत किया ।श्री रमेश तिवारी ने नियमावली संशोधन का पाठ किया जिसे आंशिक संशोधन कर आम सभा ने अपनी सहमति दी ।
सायंकाल संस्कृति कार्यक्रम श्री राजकुमार शुक्ला एवं घनश्याम शर्मा के संचालन में प्रस्तुत किया गया। अंत में विगत 2 वर्षों में दिगंवत हुए साथियों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
-सुरेश मिश्रा
प्रवक्ता
सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related