राज्य आंदोलनकारियों ने देश को दी नई दिशा पहल, उद्योग और सत्ता के साठगांठ उजागर करना.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

भारत का प्रथम महिला किसान सत्याग्रह हजारों महिलाओं की भागीदारी ने सत्ता-प्रशासन के कान खड़े हुए, राष्ट्रपति को जिलाधीश के माध्यम से भेजा प्रशासन के संविधान के विरुद्ध कार्य की शिकायत-,किसान मोर्चा

रायपुर हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह एवं कुकराडीह गांव के गरीब किसानों का काबिल कास्त भूमि,वन भूमि,कृषि भूमि,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक द्वारा निर्माण कार्य जारी है।उपर से उद्योग लगाने के लिए अनेकों विभाग, पंचायत एवं ग्राम सभा से कोई एनओसी नहीं लिया गया है।जिसके विरोध में तुमगांव परिक्षेत्र के 15-16 पंचायत के सरपंचों एवं ग्रामीणों द्वारा उद्योग नहीं लगाने के लिए जिलाधीश के माध्यम से, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, पर्यावरण मंत्री एवं उद्योग मंत्री को अनेकों बार मांग पत्र दिया गया है।उसके बाद भी जब ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों की कोई सुनवाई नहीं करने के चलते देश एवं प्रदेश में प्रथम बार कल दिनांक 4 अप्रैल को महासमुंद के लोहिया चौक में विशाल महिला किसान धरना सत्याग्रह और रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों महिला किसानों ने भाग लिया। यह ऐतिहासिक महिला किसान सत्याग्रह एवं रैली पूरे भारत वर्ष में पहली बार छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित था। धरना सत्याग्रह की सभा को महिला नेत्री एवं भू.पू. श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, नीरा ध्रुव सरपंच, ननकुनिया पारधी (कौं वाझर)पीलीबाई परमार, रामबाई सिन्हा(खैरझिटी), राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद,छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर, अखण्ड सत्याग्रह प्रभारी नंदकिशोर यादव, चैनुराम साहू,तारेंद्र यादव उप सरपंच, जीवनलाल साहू सरपंच, किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी. चंद्रकार,नया रायपुर के किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने महिला किसान महासमुंद को समर्थन करते हुए संबोधित किया। इसके साथ ही नया रायपुर के महिला नेत्री श्रीमती बसन्ती यादव, कृबलानी पाल एवं कुमारी बाई साहू ने भी समर्थन देकर संबोधित किया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभा संबोधन के पश्चात लोहिया चौक से रैली महासमुंद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचा।जिलाधीश से महिला किसान एवं धरना सत्याग्रह प्रभारी प्रतिनिधि यों को मिलने में अपर कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा देरी करने पर महिला किसान आंदोलनकारियों द्वारा जिलाधीश कार्यालय का घेराव कर घंटों धरना में बैठ गये और जोर-शोर से नारा लगाने लगे जिससे जिलाधीश कार्यालय गूंज उठा। कौंवाझर खैरझिटी में चल रहे अखण्ड धरना सत्याग्रह के प्रभारी जागेश्वर प्रसाद प्रदेश प्रवक्ता,नंदकिशोर यादव एवं महिला किसान नेत्री श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर के नेतृत्व में नंदलाल सिन्हा, चैनुराम साहू, जीवनलाल साहू,तारेंद्र यादव, इंजी.अशोक ताम्रकर, वेगेन्द्र सोनवेर, श्रीमती राधा बाई, सुशीला ध्रुव,रामवती पटेल, चंद्रावती यादव आदि प्रतिनिधिगण चर्चा में शामिल रहे।यहाँ महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधीश को सौंपकर बिंदुवार चर्चा के बाद जिलाधीश महासमुंद ने करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के समस्त गैर कानूनी हथकंडे का एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया।साथ ही जब तक करणी कृपा प्लांट प्रबंधन द्वारा कानूनी दस्तावेज पेश नहीं किया जाता तब तक सम्पूर्ण निर्माण कार्य स्थगित कराने का भी आश्वासन दिया।अंत में महासमुंद के विधायक श्री विनोद चंद्राकर का घेराव कर प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंपा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related