यूक्रेन पर हमले का 30वां दिन : जंग में पहली बार NATO की एंट्री, बाइडेन बोले- रूस ने केमिकल हथियार चलाए, तो जवाब यूक्रेन नहीं हम देंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कीव/मॉस्को. रूस-यूक्रेन जंग को आज 30वां दिन है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इस संकट पर ब्रुसेल्स में नाटो समिट को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो नाटो जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो उसी तरह के हथियारों से उसे जवाब देगा।इसके साथ ही समिट के बाद बाइडेन ने मीडिया से कहा कि हमने चीन को साफ तौर पर चेताया है कि अगर उसने रूस को मदद दी तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। हमने उन्हें कोई धमकी तो नहीं दी है, लेकिन चीनी राष्ट्रपति रूस की मदद के परिणाम अच्छे से जानते हैं।

  • रूसी हमले में अब तक राजधानी कीव के 75 नागरिकों मारे गए और 307 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।
  • रूसी सेना ने कीव से इवानो-फ्रैंकिव्स्क जाने वाली एक ट्रेन पर गोलाबारी की। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
  • विदेशी जहाजों को यूक्रेनी बंदरगाहों से बाहर निकालने के लिए रूस ब्लैक सी के इलाके में एक ह्यूमन कॉरिडोर रूट खोलेगा।
  • G-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।
  • यूक्रेन फोर्सेस का दावा है कि रूस 9 मई तक युद्ध को खत्म करना चाहता है, क्योंकि रूस में इस दिन को सेकंड वर्ल्ड वॉर में जर्मनी पर विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

अमेरिका बना रहा दबाव, लेकिन तीन वजहों से अपने पक्के दोस्त रूस को नहीं छोड़ेगा भारत

  • रूस पर आर्थिक हमले की तैयारी: बाइडेन बोले- G-20 से रूस को बाहर करें।
  • यूक्रेन छोड़ते ट्रांसजेंडरों से बदसलूकी: सैनिकों ने बाल नोचे, ब्रेस्ट दबाया, बाहर नहीं जाने दिया।
  • नाटो कभी भी इतना अधिक एकजुट नहीं हुआ
  • बाइडेन ने कहा कि नाटो कभी भी इतना अधिक एकजुट नहीं हुआ है, जितना आज है। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन को उनके इरादे के बिल्कुल उलट परिणाम मिल रहे हैं। अमेरिका एक लाख यूक्रेनी रिफ्यूजी का स्वागत करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन को 6,000 मिसाइल देगा ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया है कि रूसी सेना के मुकाबले के लिए वो यूक्रेन को 6,000 मिसाइल और 25 मिलियन पाउंड भेजेगा। इसके साथ ही मिलिट्री हार्डवेयर और एंटी टैंक इक्विपमेंट भी भेजे जाएंगे।

केमिकल वेपन के इस्तेमाल का आरोप लगाकर हमला कर सकता है रूस

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि रूस, अमेरिका और उसके सहयोगी की ओर से इस तरह के हमले की तैयारी का आरोप लगाकर यूक्रेन में केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकता है। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि केमिकल वेपन के इस्तेमाल के बहुत ही गंभीर परिणाम होंगे।

फाइटर प्लेन के लिए जेलेंस्की की नाटो से गुहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से उसके पास मौजूद फाइटर प्लेन का 1% हिस्सा मांगा। जेलेंस्की ने कहा कि आपके पास हजारों लड़ाकू जेट हैं, लेकिन हमें अभी तक एक भी नहीं दिया गया है। हालांकि अमेरिकी अधिकारी रूस के डर से यूक्रेन को फाइटर प्लेन देने से इनकार करते रहे हैं।

ह्यूमन कॉरिडोर से अब तक 402,000 लोगों को बाहर निकाला

यूक्रेन में जारी जंग के बीच कई इलाकों में रूस की तरफ से ह्यूमन कॉरिडोर भी बनाया गया है। रूस का दावा है कि इन ह्यूमन कॉरिडोर से अब तक 84,000 बच्चों सहित 402,000 यूक्रेनी नागरिकों का बाहर निकाला गया है। हालांकि यूक्रेन ने अभी तक इन दावों के बारे में कुछ नहीं कहा है।

UNGA में वोटिंग से दूर रहा भारत

गुरुवार रात संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन-रूस जंग से जुड़े एक प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। इसे यूरोपीय यूनियन और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त था। प्रस्ताव के पक्ष में 140 और खिलाफ 5 वोट डाले गए। भारत समेत 38 देश गैरहाजिर रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related