महिला पर्यवेक्षक के नतीजे घोषित, कोरबा की अंजली सोनी ने किया टॉप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के नतीजे व्यापम ने जारी कर दिए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली 24 वर्षीय अंजली सोनी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इसी तरह राजनांदगाँव के डोंगरगढ़ निवासी 24 वर्षीय करुना वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।ज्ञातव्य है कि व्यापम ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के रिक्त पदों को भर्ती हेतु ज्ञापन जारी किए थे। जिसके अनुसार खुली भर्ती के 100 व परिसीमित भर्ती के 100 पद (कुल 200) पद थे। व्यापम ने भर्ती के लिए 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित की थी। पूरे प्रदेश से ढाई लाख लोगों ने परीक्षा हेतु आवेदन किया था

आज जारी नतीजों के अनुसार बिलासपुर की 30 वर्षीय शिक्षा झा ने तीसरा स्थान प्राप्त है। रायगढ़ की सीमा ठाकुर व शुभम शर्मा ने क्रमशः चौथा व पांचवा स्थान प्राप्त किया है। रायपुर की प्रकृति देवांगन ने छठवां व बिरगांव की तमन्ना देवांगन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। राजनांदगांव की आस्था शर्मा ने आठवां व रायपुर की दीक्षा पाल ने नौवां स्थान प्राप्त किया हैं . रायगढ़ की ऐश्वर्या रानी तिवारी ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। परीक्षार्थी व्यापम की साइट पर नतीजे देख सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related