अम्बिकापुर-चिरमिरी की लाइफ लाइन ट्रेन हुई रद्द,लंबी दूरी की इन ट्रेनों के भी नहीं लगेंगे फेरे,देखे सूची

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का नॉन इंटरलॉकिंग (एन आई) कार्य दिनांक 27 फरवरी 2022 से 8 मार्च तक 10 दिन तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।रायपुर मंडल में प्रभावित होने वाली गाड़िया निम्नानुसार है।रद्द होने वाली गाडियां:-

02 एवं 04 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04, एवं 06 मार्च 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
01 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03 एवं 10 मार्च, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
01, 06 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02, 07 एवं 09 मार्च, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
01, 04 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02, 05 एवं 09 मार्च, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

28 फरवरी से 08 मार्च 2022 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।01 मार्च से 09 मार्च 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related