Ukraine Russia Crisis : यूक्रेन को भारत से बड़ी उम्मीद, राजदूत ने PM मोदी से की मदद करने की अपील, साथ ही कही यह बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूस की ताकतवार सेना के आगे यूक्रेन कब तक टिक पाएगा, कहना मुश्किल है। इस बीच, यूक्रेन ने युद्ध रोकने के लिए हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। यूक्रेन को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में बड़ी उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि भारत में यूक्रेन (ukraine ) के राजदूत आइगोर पोलिखा ( Igor Polikha) ने मीडिया को संबोधित किया और पीएम मोदी से अपील की कि वे तत्काल यूक्रेन की मदद करें।

 

आइगोर पोलिखा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ( narendra modi ) दुनिया के ताकतवर नेता हैं। यदि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे तो पुतिन जरूर सुनेंगे। आइगोर पोलिखा ने अपने संबोधन में महाभारत काल का जिक्र किया और पुराने रिश्तों की दुहाई दी। यह भी कहा कि यूक्रेन की जनता की खातिर और वहां रह रहे भारतीयों की खारित पीएम मोदी आगे आएं और इस मुश्किल घड़ी से यूक्रेन को बाहर निकालें।

 

जानिए यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने क्या लिखा

आइगोर पोलिखा ने कहा, हम भारत से और अधिक समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। हम भारत की स्थिति से बेहद असंतुष्ट हैं। हम भारत की मजबूत आवाज की याचना कर रहे हैं। यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने बताया कि किस तरह आज सुबह रूसी सेना ने हमला शुरू कर दिया। किस तरह शहरों के सटे इलाकों को निशाना बनाया गया। बकौल आइगोर पोलिखा, हम सैन्य मदद की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन दुनिया के बड़े देश मिलकर रूस को रोक तो सकते हैं।

 

पोलिखा ने कहा, राजधानी कीव के बाहरी इलाके में भी हमारे नागरिक हताहत हुए हैं। कुछ इलाकों में लड़ाई हो रही है। हमारे रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने 5 रूसी लड़ाकू विमानों, 2 हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है। हमने 2 टैंक और कई ट्रक नष्ट कर दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related