CG में आज हल्की बारिश होने की संभावना… मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप भी चुभने लगी है। वही बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले गर्म और नमी युक्त दक्षिण हवा का संगम स्थल पूर्वी मध्य प्रदेश है।

इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। वही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related