BIG BREAKING : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, 257 लोगों की जान लेने वाला मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबू बकर गिरफ्तार, 29 साल से हो रही थी तलाश

Date:

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। मोस्ट वांटेड आतंकवादी और1993 मुंबई ब्लास्ट (mumbai blast) का आरोपी अबू बकर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसिया (Indian security agencies) अबू बकर को पिछले 29 साल से तलाश कर रही थी। आपको बता दें कि 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए थे।

 

बताया जा रहा है कि अबू बकर (Abu Bakr) संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में रह रहा था। उसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ा। आतंकी अबु बक्र को UAE से भारत लाया जाएगा।

 

अबु बक्र जिसका पूरा नाम अबु बक्र अब्दुल गफूर शेख है, जो मोहम्मद और मुस्तफा दोसा के साथ तस्करी में शामिल था, जो दाऊद इब्राहिम के प्रमुख लेफ्टिनेंट थे। वह खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई और आसपास के लैंडिंग पॉइंट्स पर लाता था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related