Accident: 5 की मौत, महानदी नदी पुल पर ट्रक और SUV की जोरदार भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भुवनेश्वर। उड़ीसा के सोनपुर जिले में महानदी नदी पर एक पुल पर एक एसयूवी और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा  रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। गैस कटर की मदद से काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

सोनपुर के एसपी सीताराम सत्पथी ने बताया कि सोनपुर जिले के उलुंडा ब्लॉक के निमना और पंचमहला गांव के 10 लोग कौडियामुंडा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे महानदी पुल पर बोलेरो जीप ट्रक से टकरा गई। प्रमोद पांडिया, त्रयंबक मेहर और शुभम पांडिया के साथ आशीष पांडिया और उनकी बेटी सिद्धि पांडिया की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और अन्य बचाव दलों ने गैस कटर की मदद से पांच अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

सभी घायलों को शुरू में सोनपुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

राष्ट्रीय औसत से 33.33 प्रतिशत अधिक है सड़क दुर्घटनाएं

ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से 33.33 प्रतिशत अधिक है। जबकि ओडिशा में प्रत्येक 100 सड़क दुर्घटनाओं में 48 लोगों की मृत्यु होती है, राष्ट्रीय औसत 36 है। 2014 (3,931) से 2020 (4,738) तक मौतों की संख्या में लगभग 21% की वृद्धि हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related