छत्तीसगढ़: अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का करें कोविड जांच… कलेक्टर ने दिए निर्देश…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के नये वेरिएंट के फैलाव को देखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का चेक पोस्ट में कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को पाटेकोहरा चेकपोस्ट में स्थापित कोविड जांच सेंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जाए। उन्होंने कोविड जांच सेंटर में टेस्ट किट सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए अतिरिक्त जांच दल तैनात करें। चेक पोस्ट में अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों की जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...