‘सबको सन्मति दे’ भजन के साथ मौन प्रदर्शन में बैठे सीएम बघेल, बोले— नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरुरत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गांधी हमारे अभिमान के तहत गांधी मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मौन प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और ‘सबको सन्मति दे’ भजन के साथ मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समापन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरुरत है।

कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि समाज में दुर्भावना फैलाने वाले को कटघरे में उन्होंने खड़ा कर दिया है, इसके बाद का काम न्यायालय कर लेगा। सीएम बघेल ने कहा कि हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा। आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया गया, कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता। महापुरूषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है, टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं।

एम बघेल ने कहा कि विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है, हमने सताए हुओं को अपने यहां स्थान दिया है। विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है। ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा। गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान। मेहनत का सम्मान।

                                                                                                                                                                                                                                           

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...