एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से दी मात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ढाका। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया बल्कि इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर फिनिश किया। वहीं, PAK टीम चौथे पायदान पर रही।

मैच में पहले ही हाफ से दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच के तीसरे ही मिनट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। ये गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई।

पाकिस्तान ने भी हार नहीं मानी और कमाल की वापसी करते हुए गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। ये गोल अफराज ने काउंटर अटैक पर किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन इस क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हो सका।

तीसरा क्वार्टर भी रहा एक समान

मैच के तीसरे हाफ में पाकिस्तान ने तेजी से अटैक किया। पाक के लिए दूसरा गोल अब्दुल राणा ने बहुत ही आसानी से किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत ने मैच में जबरदस्त वापसी की, सुमित ने टाइम खत्म होने से ठीक पहले गोल कर भारत की मैच में वापसी करवाई। अब स्कोर 3-3 के साथ बराबरी पर आ गया।

आखिरी क्वार्टर में हारा PAK

मैच के आखिरी हाफ में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की एक न चलने दी। मैच खत्म होने से कुछ ही समय पहले भारत ने तीसरा गोल दागा। ये गोल वरुण कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए किया। अक्षयदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी।

हरमन का चला जादू

पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 6 मैचों में कुल आठ गोल दागे। दिलप्रीत सिंह ने भी 5 गोल किए। वहीं, अक्षयदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो गोल दागे।

सेमीफाइनल में जापान से हार गया था भारत

मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने पाकिस्तान को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हराया था, जबकि टीम इंडिया को जापान के खिलाफ 5-3 से हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related