Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में बदलने जा रहा है सीएम?, ठाकरे छोड़ेंगे कुर्सी, BJP नेता का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर एक जानकारी सामने आई हैं कि वे पिछले कई दिनों से ना तो मीडिया से मुखातिब हो रहे है और ना ही किसी कार्यक्रम या समारोह में शिरकत कर रहे है। इसके पीछे का मुख्य कारण उनकी खराब सेहत का हवाला बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक सीएम ठाकरे की बीते कई दिनों से तबीयत नसाज बताई जा रही है। वह करीब 40 से ज्यादा दिनों नादारद हैं। अब ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या उद्धव ठाकरे सीएम पद की कुर्सी छोड़ सकते हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से महाराष्ट्र की महाअघाडी विकास सरकार सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है कि बीते कई महीनों से शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी जुबानी जंग देखने को मिल रही है।

CM Uddhav

वहीं इसी मामले पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की प्रतिक्रिया सामने आई है। चंद्रकांत पाटिल ने राज्य की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने उद्धव ठाकरे को सीएम पद छोड़ने की सलाह तक दे डाली। उन्होंने ये भी बताया कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाना चाहिए। दरअसल चंद्रकांत पाटिल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि बीमारी की वजह से उद्धव ठाकरे अगर मुख्यमंत्री पद छोड़ देते हैं तो फिर वे पत्नी रश्मि या बेटे आदित्य ठाकरे को सीएम बना सकते हैं।इसके पीछे की वजह उन्होंने सीएम ठाकरे की खराब तबीयत बताई है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि खराब सेहत की वजह से मुख्यमंत्री 45 दिनों से भी ज्यादा समय से गायब है। ऐसे में उन्हें अपने पद का चार्ज किसी और को सौंप देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि प्रशासन बिना मुख्यमंत्री के नहीं चल सकता है ऐसे में हर काम के लिए उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। इसके साथ पाटिल ने उद्धव ठाकरे की जगह उनके बेटे आदित्य को सीएम बनाने की बात कही है। अब भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के इस बयान के बाद राज्य में सियासत गर्मा सकती है। फिलहाल किसी का भी रिएक्शन इस मामले में सामने नहीं आया है। दिलचस्प ये भी है कि आखिर चंद्रकांत पाटिल उद्धव ठाकरे की पत्नी या उनके बेटे आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग आखिर क्यों कर रहे है। इसके पीछे वजह कही महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन तो नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related