कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन, एयर एम्बुलेंस कर लाया गया था दिल्ली, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का रविवार को निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को हृदयाघात के बाद दिल्ली ले जाया गया था, और वहां फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, और फिर इसके बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, और वहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को दोपहर बाद उनकी सांसें थम गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश वर्ल्यानी पूर्व विधायक भी हैं। वहीं अजीत जोगी शासन के समय पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी उनकी तुती बोलती थी। दिवंगत नेता रमेश राजधानी में बड़े आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी प्रतिष्ठित नाम थे। वहीं सिंधी समाज में भी उनका अलग रुतबा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related