Kesar Malai Laddu Recipe – अगर आप मीठे के शौकिन है तो, तो जरूर ट्राई करें केसर मलाई लड्डू, जानें रेसिपी….

Date:

Kesar Malai Laddu Recipe: बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में अगर मिलावटी चीजों का इस्तेमाल किया गया हो तो वो स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत भी बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं तो जरूर ट्राई करें केसर मलाई लड्डू की ये टेस्टी रेसिपी। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसे बनाने का आसान तरीका।

केसर मलाई लड्डू बनाने के लिए सामग्री-

-पनीर – 400 ग्राम

-मलाई – 200 ग्राम

-चीनी पाउडर – 1 कप

-केसर

-मीठा पीला रंग – 1 चुटकी

-काजू – 2 टेबल स्पून

-पिस्ता बारीक कटे – 10

-इलायची – 5

केसर मलाई लड्डू बनाने की विधि-

केसर मलाई लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मलाई डालकर चम्मच से चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक भून लें। जब मलाई पिघलकर थोड़ी सी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पनीर को कद्दूकस करके मिलाएं और चम्मच से चलाते हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह भूनें। मिश्रण के गाढ़ा होने पर केसर को एक टेबल स्पून दूध में घोलकर मिश्रण में मिला दें।लड्डुओं को पीला रंग देने के लिए इस मिश्रण में एक चुटकी मीठा पीला रंग भी डाल दें। ध्यान रखें इस मिश्रण को तब तक भूनें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और जब यह हल्का गर्म हो जाए तो उसमें एक कप चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसके बाद कटे हुए काजू डालें। अब चमचे की मदद से इस मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह मिला दें। अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर उसके लड्डू बनाकर ट्रे में रखते जाएं। इसके बाद लड्डूओं के ऊपर काटे हुए पिस्ते और इलायची दाने लगा दें। आपके टेस्टी केसर मलाई लड़्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related