हार्दिक पंड्या की बढ़ीं मुश्किलें: 5 करोड़ की दो घड़ियां कस्टम विभाग ने जब्त कीं

Date:

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की 5 करोड़ की 2 घड़ियों को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया है। कस्टम विभाग के अनुसार, हार्दिक के पास इस घड़ी के बिल नहीं थे और न ही इन घड़ियों को उन्होंने अपने सामान में डिक्लेयर किया था। हालांकि, पंड्या ने इनकी कुल कीमत 1.80 करोड़ बताई है। एक घड़ी 1.40 लाख की है और दूसरी 40 लाख की।

ICC टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। हार्दिक पंड्या भी रविवार देर रात टीम के साथ ही लौटे थे, लेकिन कस्टम विभाग ने उन्हें रोका और उनकी दोनों घड़ियों को डिटेन कर दिया। डिटेन की गई दोनों घड़ियों की कीमत 5 करोड़ रुपये थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या ने अपनी खराब फिटनेस और फॉर्म दोनों से निराश किया था। 5 मैचों की तीन पारियों में पंड्या 34.50 की औसत के साथ सिर्फ 69 रन बनाए थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने केवल चार ओवरों की गेंदबाजी की और एक भी विकेट नहीं ले सके। शुरुआती मैचों में उनकी फिटनेस पर भी काफी सवालिया निशान उठे थे। खराब फॉर्म और फिटनेस के चलते ही उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनको नहीं चुना गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFER BREAKING : एक साथ 219 पुलिसकर्मियों का तबादला

CG POLICE TRANSFER BREAKING : 219 policemen transferred simultaneously रायगढ़।...

CHHATTISGARH : 17 को विधानसभा घेराव!

CHHATTISGARH : Assembly siege on 17th! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति...

RAHUL GANDHI DEMAND : कांशीराम को भारत रत्न दो!

RAHUL GANDHI DEMAND : Give Bharat Ratna to Kanshi...