CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, फिर मिलने बुलाकर दोस्तों संग किया नाबालिग से गैंगरेप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है।  यहाँ 14 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया गया है। लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी। युवक ने शुक्रवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ घर ले गया। वहां दो अन्य दोस्तों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की उनके चंगुल से छूट कर परिजनों के पास पहुंची तो सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की लड़की शुक्रवार को अपने घर से गायब हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद वे थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की। इस बीच शनिवार को लड़की घर लौट आई। इसके बाद परिजन फिर उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। लड़की ने पुलिस को बताया कि तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। शुक्रवार रात युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

दोस्तों संग किया सामूहिक दुष्कर्म 

लड़की ने बताया कि जब वह चौक पर पहुंची तो युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगले दिन लड़कों ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

बिना अपराध दर्ज किए की आरोपियों की तलाश

बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को ही इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बिना अपराध दर्ज किए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, पुलिस अफसर और थानेदार इस गंभीर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related