कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों की बैठक आज, विधानसभा चुनावों पर होगा मंथन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की मंगलवार को बैठक बुलाई है. यह बैठक सुबह 10:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक की अध्यक्षता करेंगी.

बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव और जन जागरण अभियान के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस बैठक में भाग लेने की उम्मीद है. वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत करा सकते हैं.

कांग्रेस सिद्धू, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्य के अन्य नेताओं के बीच चल रहे वाकयुद्ध को लेकर चिंतित है. कैप्टन अमरिंदर द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद कांग्रेस की चिंता और भी बढ़ गई है, क्योंकि कैप्टन के करीबी नेता कांग्रेस छोड़कर कैप्टन के साथ जा सकते हैं.

हाल ही में, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत की कैप्टन के खिलाफ टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी और इसे ‘डेली सोप ओपेरा’ करार दिया था.

यह बैठक एक नवंबर से शुरू होने वाले संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका फैसला पिछले सप्ताह आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लिया गया था.

सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानी 14 नवंबर से जन जागरण अभियान शुरू करने का भी फैसला किया था.

शनिवार को, ईटीवी भारत से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि सीडब्ल्यूसी ने मूल्य वृद्धि और किसानों के शोषण के खिलाफ 14 से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन का फैसला किया है. इसमें जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक के पार्टी नेतृत्व भाग लेंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related