गरीबों को सुविधाओं से वंचित कर विदेशी कंपनियों से लुटवा रही राज्य सरकार : केदार कश्यप

Date:

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क फलते-फूलते कारोबार को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि चिटफंड कम्पनियों में निवेशकों के ठगे जाने को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब बस्तर में विदेशी कम्पनियों के नाम पर एजेंटों के गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लालच देकर निवेश कराए जाने के मामले में आँखों पर पट्टी बांधे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को सुविधाओं से वंचित कर विदेशी कंपनियों से लुटवा रही है। कश्यप ने कहा कि नक्सली हिंसा से जूझते बस्तर के बीजापुर जिले में दुबई की एक कम्पनी का फार्म लेकर लोगों को कम्पनी का को-पार्टनर बनाने का ऑफ़र देकर लोगों से 11-11 लाख रुपए का निवेश कराए जाने का ख़ुलासा बेहद गंभीर मसला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को इस बात की क़तई चिंता नहीं है कि सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग लाखों रुपए का निवेश करने के बाद अब भोले-भाले आदिवासियों के सस्ती क़ीमत पर रोज़मर्रा की चीजें दिलाने, ब्याज की राशि दुगुनी दिलाने, विदेश यात्रा कराने और खातों की गोपनीयता का झाँसा देकर ठगने में लगे हैं। कश्यप ने कहा कि कई निवेशकों को 10 लाख रुपए निवेश करने के बाद अब तक बामुश्किल दो लाख रुपए ही लौटाए गए हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related