भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किया किसानों को समर्थन..कहा…किसान हमारे अपने हैं,हमारा अपना खून हैं,उनसे सम्मानजनक ढंग से बात होनी चाहिए..!!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली:  नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्ही कानूनों के विरोध में आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है जिसमें लाखों किसान पहुंचे हैं। इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका दर्द समझने की जरूरत है।

वरुण ने समर्थन में कही ये बात

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लिखा, ‘आज मुजफ्फरनगर में लाखों किसान प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं। वो हमारे अपने हैं और अपना ही खून हैं. हमें उनके साथ दोबारा सम्मानजनक तरीके से बात करनी चाहिए। उनके दर्द को समझना चाहिए, उनके नजरिए और उनके साथ काम करने की जरूरत है। वरुण गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा पुरजोर तरीके से कृषि कानूनों का समर्थन कर रही है। वरुण के इस ट्वीट को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम रिट्वीट किया है।

भाजपा विधायक का ट्वीट

वरुण गांधी के इस ट्वीट पर भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह ने लिखा, ‘माफ करना वरुण जी लेकिन आपको किसानों और देश विरोधी तत्वों के बीच अंतर को समझने की जरूरत है।’ हालांकि किसानों को देश विरोधी बताने पर उनकी जब आलोचना हुई तो विजेंद्र सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related