आज जलियांवाला बाग में कई प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे PM मोदी, शहीदों को ऐसे करेंगे याद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम को जलियांवाला बाग स्मारक में फिर से बनाए गए परिसर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह यहां बनाई गई  संग्रहालय दीर्घाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान समूचे परिसर को उन्नत करने के लिए सरकार की ओर से की गई अनगिनत विकास पहलों को भी दर्शाया जाएगा। उद्घाटन के कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री, पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद और जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक न्यास के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

jalianwala bagh

जलियांवाला बाग परिसर में काफी समय से कम उपयोग वाली इमारतों का दोबारा इस्‍तेमाल सुनिश्चित करते हुए चार संग्रहालय दीर्घाएं बनाई गई हैं। इन दीर्घाओं में आजादी के आंदोलन के दौरान पंजाब में हुई विभिन्‍न घटनाओं के विशेष ऐतिहासिक महत्‍व को दर्शाया गया है। घटनाओं को दिखाने के लिए लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें मैपिंग और थ्री डी चित्रण के साथ कला और मूर्तिकला भी शामिल हैं।

jallianwala bagh

इस परिसर में पंजाब की स्थानीय स्थापत्य शैली के अनुरूप धरोहर संबंधी विस्तृत पुनर्निर्माण कार्य किए गए हैं। इसके अलावा शहीदी कुएं की मरम्मत की गई है। जलियांवाला बाग के केंद्रीय स्‍थल पर ज्वाला स्मारक की मरम्मत की गई है। यहां के तालाब में कमल के फूल खिलाए गए हैं। साथ ही आने-जाने में सुविधा के लिए यहां स्थित मार्गों को चौड़ा किया गया है। यहां कई नई और आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा गया है। पौधारोपण के साथ बेहतर भूदृश्य एवं चट्टानों युक्‍त निर्माण कार्य वगैरा किए गए हैं। पूरे परिसर में ऑडियो के जरिए घटना की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन अंग्रेज जनरल डायर ने यहां हत्याकांड किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related