छत्तीसगढ़ : भूत घर घूमने गई दो लड़कियां हुई छेड़छाड़ का शिकार..! खुद को बचाने जोर-जोर से चिल्लाए… पर आवाज नहीं आई बाहर.. जाने क्या है पूरा मामला…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो लड़कियां भूत घर में छेड़छाड़ का शिकार हो गई। यह सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। लेकिन यह सच है। दरअसल, रक्षाबंधन के दिन कोरबा के पाम मॉल में दो लड़कियां भूत घर (Bhoot Ghar) घूमने पहुंची, जहां उनके साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों लड़कियां सगी बहनें हैं।

दोनों बचाव के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छेड़खानी करने वालों पर केस दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घटना रविवार शाम 6 बजे की है। शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली दो बहनें ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल में घूमने पहुंची।

दोनों बहनों की इच्छा भूत घर देखने को हुई। दोनों ने काउंटर पर पैसा देकर टिकट लिया। इसके बाद वहां काम करने वाला कर्मचारी मोहम्मद हसन दोनों लड़कियों को भूत घर दिखाने के लिए अंदर ले गया। भूत घर की लाइट बंद थी। इधर-उधर से तरह-तरह की आवाजें आ रही थी। इस बीच हसन और उसके दोस्त ने एक लड़की से अभद्र व्यवहार करने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर मनचलों ने बड़ी बहन को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

छोटी बहन ने बड़ी बहन को बचाने का प्रयास किया। दोनों बहनें जोर-जोर से चिल्लाने लगी, लेकिन भूत घर के अंदर से आवाज बाहर नहीं आई। हसन और उसके एक साथी ने लड़कियों से छेड़छाड़ करते रहे। बाहर निकलने के बाद लड़कियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद हसन और उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related