पंचतत्व में विलीन पूर्व CM कल्याण सिंह: बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि…आखिरी विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश). यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा गांव में गंगा किनारे किया गया। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को  श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक गमगीन हैं, सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम सफर में श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
undefined

दरअसल, रविवार शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ लाया गया था। जहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रातभर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की काफी संख्यां में भीड़ उमड़ी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related