Trending Nowशहर एवं राज्य

कांग्रेस बताए की इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए खुद के दम पर क्या किया: राजेश मूणत

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने अपने आधे से ज्यादा कार्यकाल में राजधानी समेत प्रदेश को विकास के नाम पर क्या दिया है? विकास के नए काम करना तो दूर की बात है ये सरकार भाजपा द्वारा किये गए कार्यो के मेंटेनेंस में भी फिसड्डी साबित हुई है।मूणत ने कहा स्काई वॉक पर सरकार फैसला क्यों नहीं ले सकी। अगर उन्हें उसका उपयोग बदलना था तो आखिर 3 साल से क्या कर रहे है? फलस्वरूप आज पूरा स्काई वाक जंग खा रहा है। 8 करोड़ से ज्यादा के लिफ्ट और एक्सेलेटर भी सरकार ने सड़ा दिए। सरकार पूरे प्रदेश में इनका इस्तेमाल कही भी कर सकती थी लेकिन विकास इनकी सोच में ही नही है,न ही जनता की मेहनत की कमाई का मोल कांग्रेस समझती है।

 

उन्होंने कहा की भव्य मंत्रालय से पपडिया निकल रही है,विश्व में छतीसगढ़ का नाम ऊँचा करने वाले स्टेडियम धूल खा रहा है। बढ़ते ट्रैफिक से निजात दिलाने व राजधानी को एक बड़े शहर का स्वरूप देने राजधानी के चारों तरफ ,फाफाडीह ,रामनगर  कोटा में अंडरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था,ये सरकार टाटीबंध के फ्लाईओवर की मॉनिटरिंग तक नही कर पा रही। 3 वर्षो से सारे कार्य कांग्रेस सरकार ने ठप कर दिये,सरकार के अपने खाते में क्या है?
उन्होंने पूछा कि क्या रायपुर सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को कामों पर अड़ंगे लगाने बहुमत दिया था? सरकार ने अपने कार्यकाल में एक बूढ़ातालाब बनाया, जिसमे लगाया 5 करोड़ का फुहवारा एक दिन चला उसके बाद से बंद है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने अपने दम पर तो कोई काम किया ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार से जनता को मिलने वाली सौगातों में रोक लगाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 5 लाख मकानों की राशि न देकर राज्य सरकार ने बता दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास का कोई काम ये नहीं करेंगे। सरकार का ध्यान सिर्फ शराब बेचने और उससे पैसे कमाने में है। विकास के लिए सरकार के पास कोई विज़न नहीं है।

Share This: