तालिबान ने भारतीयों समेत 150 लोगों को छोड़ा, सभी भारतीय सुरक्षित, तालिबानियों ने पासपोर्ट चेक करने के बाद किया रिहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

काबुलः अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीय नागरिकों को तालिबानियों द्वारा ले जाने की खबरे आई थीं. अब जानकारी सामने आई है कि कि तालिबान ने इन सभी लोगों को छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इनको ले जाने वाले लोगों ने उनके पासपोर्ट की जांच-पड़ताल की है. इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया.

इससे पहले भारतीयों को लेकर तालिबानियों ने दावा किया था कि सभी लोगों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है. तालिबानियों सभी लोगों के सुरक्षित होने का दावा करते हुए अपहरण की बातों से इनकार किया था. तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा था कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है.सूत्रों के हवाले से कहा है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इन्हें पासपोर्ट की जांच के बाद छोड़ दिया गया है. तालिबान ने 150 से ज्यादा लोगों को आलोकोजई में शिफ्ट कर दिया था और इनमें ज्यादातर भारतीय नागरिक थे. इनमें कुछ अफगानी नागरिक और अफगान सिख भी शामिल थे. आलोकोजई कंपनी हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है. ताबिबान के छोड़ने के बाद सभी लोग काबुल एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related