बड़ी खबर: नारायणपुर में ITBP कैम्प में नक्सली हमला, 2 जवान शहीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ से नक्सली हमले की खबर आ रही है। यह हमला नारायणपुर में हुआ है, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए हैं।

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप कडेमेटा के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान शहीद हो गए। नक्सली मौके से एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से भाग गए।

इससे पहले रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की तरफ निकली थी। ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में तीन संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और लाठी करटाम बताया। आपको बता दें कि बीते महीने सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में एक माओवादी को मार गिराया गया था। रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के पास एक जंगल में तड़के मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...

RAJA RAGHUVANSHI MURDER CASE : सोनम ने किया सरेंडर!

RAJA RAGHUVANSHI MURDER CASE : Sonam surrenders! रायपुर। देशभर में...